Bikaner Live

ओम बन्ना के जन्मोत्सव पर काटा केक, भजन-कीर्तनों पर झूमे भक्त
soni

बीकानेर। ओमबन्ना का जन्मोत्सव रविवार को ओम बन्ना सेवा समिति द्वारा अभिलेखागार कार्यालय के पास ओम बन्ना धाम में धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के मौके पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा युवा नेता दीपक पारीक के आतिथ्य में  ओम बन्ना के वार्षिक दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ।  शनिवार व रविवार को ओम बन्ना धाम पर दिनभर भजन-कीर्तनों तथा महाप्रसादी कार्यक्रम का दौर चला। पुजारी सुरजाराम  ने बताया कि रविवार को ओम बन्ना के 70 वें जन्मोत्सव की खुशी में भक्तों ने केक काटा। ओम बन्ना सेवा समिति के पदाधिकारी सुरजभान सिंह, भानु प्रताप सिंह राठौड़, मनोज कुमार मोदी, राजकुमार जीनगर , सैय्यद अख्तर चूडीगर, नरपतसिंह ज्याक, महेंद्र गोयल, ओंकार सिंह,नीरज सोढा,सीता देवी,भंवरी देवी, राहुल भाटी, प्रेम पाल , किसन सिंह सोलंकी, उज्जवल सिंह,अजय जीनगर सहित आदि ने पूजा-अर्चना कर ओम बन्ना को केक का विशेष भोग लगाया। भक्तों के द्वारा रविवार की सुबह 5 बजे ओम बन्ना की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। ओम बन्ना धाम स्थान के बाहर  3 हजार से ज्यादा भक्तों के  बीच में महाप्रसादी के तौर पर भोजन कराया गया। इससे पहले जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया।  जागरण में गायक बालिका कलाकार सृष्टि सुथार द्वारा गणपति वंदना से शुरुआत की गई। जिसमें एक से बढ़कर एक ओम बन्ना के भजनों की सरिता बही। देर रात चली भजन संध्या में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंच संचालन श्याम मोदी ने किया। 

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!