Bikaner Live

क्या क्या न सहे हमने सितम गीत एवं संगीत कार्यक्रम के बैनर का हुआ विमोचन

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा आगामी 7 मई 2024 की संध्या को स्थानीय टाउन हॉल में ” क्या -क्या न सहे हमने सितम” गीत एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके बैनर का विमोचन रविवार को गंगाशहर रोड स्थित श्याम होटल पैलेस में किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक मेघराज नागल ने बताया कि बैनर विमोचन के दौरान बीजेपी नेता पुखराज सोनी, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, समाजसेवी सुशील यादव, भारतीय जनता मजदूर के जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान, मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद के संभाग प्रभारी जय सिंह चौहान, इं. कमल कान्त सोनी, ओलिवर नानक, प्रमोद शर्मा,रामकिशोर यादव, राधाकृष्णन सोनी, प्रेम स्वामी, कौशल शर्मा, पवन कुमार छाबड़ा, हर्षिता सोनी सहित आदि संगीत प्रेमी मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!