Bikaner Live

बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन

बीकानेर स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को जूनागढ़ के सामने स्थित श्री शिखर बंद महादेव मंदिर परिसर में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के आह्वान दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओम की आकृति बनाकर दीप प्रज्वलित किए गए और सभी ने एक दूसरे को नगर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, राजकुमार किराडू, अजय खत्री, मनीष आचार्य, विजय सिंह पडिहार, रामकुमार व्यास, अभय पारीक,मदन मोदी, हेमंत आचार्य, केशव आचार्य, युवराज व्यास, विकास मोदी, विकास पंवार, प्रेम सिंह मेड़तिया इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!