Bikaner Live

सावधान इंडिया 077 के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह भदोरिया – पीबीएम अधीक्षक पी के सैनी से मिले
soni

बीकानेर 11 मई 2024 को टीम सावधान इन्डिया 077 के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदोरिया प्रतिनिधि मंडल के साथ पी, बी, एम.अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार जी से मिले लगभग आधे घंटे तक चली गंभीर वार्तालाप में ठाकुर दिनेश सिंह भदोरिया ने अधीक्षक महोदय को अवगत कराया की लंबे समय से ट्रॉमा सेंटर के मुख्य प्रवेश द्वार,आपातकालीन कक्ष मैं दलालों का बोलबाला रोजाना देखा जा रहा है ,हर समय अनगिनत समाजसेवी की अकारण उपस्थिती अस्पताल की व्यवस्थाओं मै और मरीजों के साथ धोखाधड़ी करते हुए नजर आते हैं! आपातकालीन कक्ष में जब किसी भी दुर्घटनाग्रस्त इंसान की म्रत्यु हो जाती हैं तो मृतकों के शवों को हॉस्पिटल के अटेंडेंट की जगह यहां हर समय उपस्थित रहने वाले समाज सेवी ही उक्त मृतकों के शवों को आपातकालीन कक्ष से मुर्दा घर स्ट्रेचर पर क्यूँ ?? ये ही समाजसेवी ले जाने के लिए सक्रिय रहते हैं यही नहीं शवों के घावों के फोटो, वीभत्स घावों के फोटो भी सोशल मीडिया पर डाल दिया करते जो कि घोर अमानवीय है! यहां पर इसी आपातकालीन कक्ष के मुख्य द्वार पर ही मृतकों के शवों को उनके गांवों, घरौंदा, बाहर के जिलों में ले जाने के लिए भी ये समाजसेवी ही एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था करवाते हेतु भी सक्रिय देखे जा रहे हैं,,आता टीम सावधान इंडिया 077 आज आपसे चेतावनी सहित मांग कर रही हैं कि ट्रॉमा सेंटर के मुख्य द्वार आपातकालीन कक्ष मैं हर समय इन अनचाहे समाजसेवी लोगों को हटाया जाए ,,,इस प्रकरण की जांच की जाए,,साथ ही मुर्दा घर के बाहर भी गरीबों से जरूरत से अधिक यानी निर्धारित दरों से अधिक दरों पर एम्बुलेंस आदि ले चालकों द्वारा लोगों को लुटा जा रहा है इस प्रकरण की जांच की जाए!

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!