Bikaner Live

साध्वीश्री विचक्षणश्रीजी की पुण्यतिथिपर स्नात्र पूजा व गुणानुवाद सभा आज
soni


बीकानेर,11 मई। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की साध्वी विचक्षणश्रीजी की 44 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को सुबह सात बजे रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरा परिसर में भगवान अजीतनाथजी के मंदिर सामूहिक स्नात्र महोत्सव व सुबह सवा नौ बजे से सवा दस बजे तक गुणानुवाद सभा आयोजित की जाएगी। स्नात्र पूजा श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में होगी।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने बताया कि विचक्षणश्रीजी की शिष्या विजयप्रभाश्री, प्रवर्तिनी साध्वीश्री चन्द्रप्रभा की शिष्या चंदबाला, प्रभंजनाश्रीजी व साध्वीश्री मनोहरश्रीजी की शिष्या मृगावती श्रीजी के सान्निध्य में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ से सम्बद्ध ज्ञान वाटिका के बच्चे सामूहिक शांति स्नात्र पूजा भक्ति गीतों के साथ करेंगे। पूजा ज्ञान वाटिका की सुनीता नाहटा, रविवारीय जिनालय वंदन पूजन कार्यक्रम के संयोजक ज्ञानजी सेठिया व पवन खजांची के नेतृत्व में की जाएगी।
श्री जिनेश्वर युवक परिषद के मंत्री मनीष नाहटा ने बताया कि सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के तत्वावधान में सुबह सवा नौ बजे उपासरे में होने वाली गुणनुवाद सभा में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व, संयममय जीवन, देव, गुरु व धर्म के प्रति समर्पण पर चर्चा की जाएगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!