Bikaner Live

बीकानेर लोकसभा भा ज पा. के अर्जुनराम मेघवाल लगातार चौथी बार विजय

बीकानेर अर्जुनराम मेघवाल ने निकटतम प्रतिद्वंदी गोविंद राम मेघवाल को 55711 मतो से पराजित किया

भा ज पा. बीकानेर ( शहर ) में पश्चिमी विधानसभा ओर बीकानेर ( देहात ) में नोखा विधानसभा में बढ़त।
लोकसभा चुनावों परिणामों बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल ने जीत का चौका लगा दिया है। अर्जुनराम को कुल 566737 और गोविंद राम को 511026 वोट मिले। अर्जुनराम मेघवाल को खाजूवाला से 63098, बीकानेर पश्चिम से 95238, बीकानेर पूर्व से 92198, कोलायत से 57851, लूणकरणसर से 62732, श्रीडूंगरगढ़ से 57571, नोखा से 55678, अनोपगढ़ से 76874 वोट मिले।

वहीं गोविंदराम को खाजूवाला से 70466, बीकानेर पश्चिम से 54158, बीकानेर पूर्व से 53869, कोलायत से 57610, लूणकरणसर से 65188, श्रीडूंगरगढ़ से 67161, नोखा से 53801, अनूपगढ़ से 84713 वोट मिले।

अर्जुनराम को बीकानेर पूर्व और पश्चिम से करीब 80 हजार की बढ़त मिली। वहीं अन्य विधानसभा सीटों पर ऑवरऑल दोनो ही उम्मीदवारों ने बराबर वोट लिए। वहीं करीब 12 हजार लोगों ने नोटा को भी वोट दिए।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!