Bikaner Live

विधायक व्यास ने किया पोस्टर विमोचन, संध्या शिविर कल से

बीकानेर । नत्थूसर गेट के अन्दर पुना महाराज की कोटडी में आरएमसी संस्थान एवं पुष्टिकर युवको द्वारा नई पीढ़ी को संस्कारित करने एवं धर्म तथा अध्यात्म से परिचित करवाये जाने वाले विशाल संध्या शिविर का भव्य शुभारम्भ कल 9 जून से होगा । इस शिविर के पोस्टर का विमोचन आज नगर विधायक पश्चिम श्री जेठानन्द व्यास ने किया।
आज से शुरू होने वाले इस शिविर मे शहर के गणमान्य जनो के साथ ही बहु संख्या मे प्रौढ़, युवक एवं बालक शिविर में निरन्तर 7 दिवस तक पण्डित आचार्य सोमदत्त के आचार्यत्व व सानिध्य मे संध्या उपासना सीखेंगे ।उल्लेखनीय है कि यह संध्या शिविर पुना महाराज की कोटडी,नत्थूसर गेट के अन्दर मे प्रत्येक दिन सायं 8 : 00 बजे से संचलित होगा ।
आज के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम मे पण्डित आचार्य सोमदत्त, शिव राधे छंगाणी,गौरी शंकर व्यास, राकेश व्यास, पंकज आचार्य एवं अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे ।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर विधायक व्यास ने शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुवे कहा कि प्रत्येक समाज मे समाज को संस्कारित करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आज के युग मे महत्ती आवश्यकता है क्योंकि संस्कारित समाज ही सभ्य समाज की आधारशिला है ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!