Bikaner Live

गंगाशहर: फैक्ट्री से लाखों की नगदी और माल चोरी

बीकानेर। पुलिस की रात्रि गश्त के बावजूद शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही।। यहां सूने मकानो और सरकारी संपत्ति की चोरी की वारदाते हो रही है वहीं रानी बाजार इंडस्ट्री एरिया में ओसवाल इंडस्टरीज में सेंधमारी कर चोर लाखों रुपए की नगदी और माल चोरी कर ले गए।

फैक्ट्री के मालिक को चोरी की वारदात का सुबह पता चला जब ताले टूटे हुए वह सामान बिखरा हुआ फर्श पर मिला। सूचना के बाद पहुंची गंगाशहर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुयायना कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरिया मौहल्ला निवासी जयंत रामपुरिया पुत्र सुनील कुमार रामपुरिया की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि 22 जून की रात को उनके प्लॉट 29 इण्डस्ट्रीज रोड नम्बर 5 रानी बाजार (श्री ओसवाल इण्डस्ट्रीज) से एक लाख कैश व ब्रास M.T.A. वF.T.A. के 17 बाक्स चोरी हो गए। हर बॉक्स मे 22 नग है ब्रास आईटम कि किमत 3,74,000 रुपये है। ऑफिस के सारे कागज व सामान बिखरे हुए और अस्त-व्यस्त ओर ताले टूटे हुए मिले हैं। पुलिस ने लिखित रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!