बीकानेर, 11 जुलाई। वरिष्ठ पत्रकार एवं पाक्षिक कोहिनूर समाचार पत्र के संपादक श्री केशवदास हर्ष की पार्थिव देह गुरुवार प्रातः पंचतत्व में विलीन हुई। श्री हर्ष का 73 वर्ष की उम्र में बुधवार रात्रि निधन हो गया था। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने मोहता चौक स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। श्री हर्ष का अंतिम संस्कार गुरुवार प्रातः हर्षोलाव तालाब के पास स्थित हर्षों के श्मशान गृह में किया गया। उनके पुत्र श्री मनोज हर्ष ने उनकी देह को मुखाग्नि दी। श्री केशवदास हर्ष ने लगातार 59 वर्षों तक कोहिनूर समाचार पत्र का संपादन किया। उन्हें कोहिनूर के नाम से ही पहचाना जाता था। अंतिम संस्कार के दौरान जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना, आशाराम हर्ष तथा श्री केशवदास हर्ष के परिजन मौजूद रहे। श्री हर्ष के निधन पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य ने शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि श्री हर्ष ने पत्रकारिता को जिया। उन्होंने सिद्धांतों की पत्रकारिता की और आमजन की समस्याओं को अपने समाचार पत्र के माध्यम से पुरजोर तरीके से उठाया। जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा ने कहा कि अस्वथता के बावजूद कोहिनूर ने समाचार पत्र का निर्बाध प्रकाशन किया। सहायक जनसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी, राजेंद्र भार्गव, फिरोज खान, बृजेंद्र सिंह, प्रियांशु आचार्य और परमनाथ सिद्ध सहित जनसंपर्क कार्यालय के समस्त कार्मिकों ने श्री हर्ष के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।
Related Post
राजस्थान हाई कोर्ट के दरवाजे खुले रात को 10:00 बजे नवरत्न डांगा मदन मेघवाल और मकसूद अहमद को मिलीरहत
September 21, 2026
No Comments
Read More »


एस एम एस दिव्यांग सेवा संस्था को भामाशाह जैन का आर्थिक सहयोग
September 20, 2026
No Comments
Read More »



नवरात्रा में होने वाले 100 कुण्डी अयुत-चण्डी महायज्ञ हेतु भूमिपूजन हुआ सभी उपस्थितो को बांटी नगद बधाईया
September 20, 2026
No Comments
Read More »

पूनरासर धम में उमड़ा जनसैलाब लंबी-लंबी कतारें में किए बाबा के दर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »
बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 1132 किलो रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन सीज
September 19, 2026
No Comments
Read More »

एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा-एथलीट रविंद्र कूकणा का विदेश में शानदार प्रदर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पुष्पा देवी को पीएम आवास योजना की तीसरी किस्त का लाभ
September 19, 2026
No Comments
Read More »

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत बज्जू खालसा में जन-कल्याण शिविर आयोजित
September 19, 2026
No Comments
Read More »





