Bikaner Live

चैलेंजर ट्रॉफी: आलराउंड क्लब को आठ विकेट से हरा कृष्णा स्पोर्ट्स बना विजेता
soni

बीकानेर,16 जुलाई। (MNS) क्रिकेट संघ द्वारा धरणीधर खेल मैदान में मंगलवार को आयोजित अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब ने ऑल राउंडर क्लब को आठ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
आयोजन से जुड़े राजकुमार जोशी ने बताया कि फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 127 रन बना कर ऑल आउट हो गई। इसमें हेमंत तेजी ने 32, शरद ने 35 व नरेंद्र शर्मा ने 31 रनों का योगदान दिया। कृष्णा स्पोर्ट्स की तरफ से निर्मल, रोहित, विनोद और सचिन सैन ने दो-दो विकेट लिए।
कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब ने दो विकेट खोकर 128 बना लिए। कृष्णा स्पोर्ट्स की तरफ से सचिन लखेसर ने 46 तथा वासु सुथार ने नाबाद 40 और नरेंद्र ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया।पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अथिति जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अशोक ओहरी और समारोह के विशिष्ठ अतिथि संघ के सचिव रतन सिंह थे l आमंत्रित सदस्य जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अफरोज खान थे। अध्यक्षता संजय हर्ष फाउंडेशन के सचिव महेश व्यास ने की l इस अवसर पर गिरि

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!