Bikaner Live

पर्यावरण संवर्धन के रुप में मनाई गई गुरु पूर्णिमा… पांच सौ से अधिक पौथे और कपड़े थैले वितरण…
soni

21 जुलाई बीकानेर। शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी बीकानेर में गुरु पूर्णिमा पर्यावरण संवर्धन के रुप में मनाई गई।
गायत्री परिवार ट्रस्टी व मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि हर वर्ष की तरह गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें साधकों द्वारा चौबीस घंटे गायत्री मंत्र जाप किया गया वहीं यज्ञ में यज्ञाचार्य करनीदान चौधरी, भारत भूषण गुप्ता, जगजीत सिंह तथा पवन कुमार ओझा द्वारा गुरु गायत्री, महामृत्युंजय तथा वैदिक मंत्रों की श्रद्धालुओं से विशेष आहुतियां दिलाई गई। 24 गुरु दीक्षा, 14 यज्ञोपवीत, 7 विद्यारंभ तथा 5 पुसंवन संस्कार निःशुल्क सम्पन्न करवाये गये। पुर्णाहुति में पर्यावरण संवर्धन हेतु अधिकाधिक पौधारोपण करने के संकल्प दिलाये गये। गायत्री परिवार प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु साधकों तथा श्रद्धालुओं को पोलीथीन को त्याग करने के संकल्प दिलाते हुए पांच सौ से अधिक तुलसी के पौधे तथा कपड़े के थैले निःशुल्क वितरण किये गये।
गुरु पूर्णिमा उत्सव एवं पौध वितरण में ट्रस्टी राधेश्याम नामा, ट्रस्टी केवी सिंह सोम, जिला समन्वयक मुकेश व्यास, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला संयोजक सतीश तंवर, प्रवीण तंवर, डिवाइन इंडिया यूथ एशोसियेशन दिया जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत, हरि सिंह गौड़, कौशल सिंह, महिला प्रकोष्ठ शोभा सारस्वत, राखी शर्मा, तथा सुरेन्द्र शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।

सादर प्रकाशनार्थ
माननीय संपादक जी

भवदीय
देवेन्द्र सारस्वत
ट्रस्टी एवं मीडिया प्रभारी
गायत्री परिवार ट्रस्ट
गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर
मोबा – 9468567707

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!