Bikaner Live

श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा शहर की प्रथम नागरिक महापौर सुशीला कंवर को संस्था का सम्मान प्रतीक भेंट


22 जुलाई, बीकानेर
श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु अर्जुन दास जी की प्रेरणा से शहर की प्रथम नागरिक नगर निगम महापौर सुशीला कंवर को संस्था का सम्मान प्रतीक व परफ्यूम भेंट किया गया एवं समिति के सेवा कार्यों से अवगत कराया गया। दिए गए सम्मान के लिए महापौर द्वारा आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया। साथ ही सावन के प्रथम सोमवार की शुरुआत वृक्षारोपण से की गई। विभिन्न प्रकार के छायादार व फूलदार किया गया एवं उनका संरक्षण भी किया जाएगा।

इस अवसर पर समिति के उषा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, बसंत किराडू, अनिल स्वामी, हिमांशु, दिलीप गुप्ता, किराडू, मयंक गहलोत, वैभव गुप्ता ,घेवर चंद साखला एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति द्वारा समय-समय पर पर्यावरण से संबंधित सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!