बीकानेर, 23 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत संचालित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत व्यक्तियों और संस्थाओं को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 3 दिसम्बर को सम्मानित किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से गृह मंत्रालय द्वारा संरक्षित केंद्रीकृत पोर्टल www.awards.gov.in से किए जा सकते हैं। आवेदन के दिशा-निर्देश विभाग के वेबसाइट www.depwd.gov.in पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए दिव्यांगजनों से संबधित मुद्दों पर जनता का ध्यान केन्द्रित करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने हेतु प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर उत्कर्ष दिव्यांगजन व्यक्ति और संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार कार्य प्रदान किए जाते हैं।
Related Post


पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में नवोदय विद्यालय समिति स्थापना दिवस का आयोजन
August 5, 2026
No Comments
Read More »




75 हजार के इनामी नार्को-आर्म्स सरगना गिरफ्तार, 1.79 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज
August 5, 2026
No Comments
Read More »
उदयरामसर-पलाना के बीच ट्रेन से गिरकर 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव PBM मोर्चरी में रखवाया
August 5, 2026
No Comments
Read More »
निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 की तैयारी को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक कल
August 5, 2026
No Comments
Read More »

डॉ. अग्रवाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल में स्तनपान जागरूकता स्किट, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर दिया जोर
August 5, 2026
No Comments
Read More »

9 अगस्त को अग्रवाल भवन में लगेगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं
August 4, 2026
No Comments
Read More »



