Bikaner Live

अवैध हथियारों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
soni

बीकानेर पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार रखने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, श्री ओमप्रकाश पासवान आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत की गई।

महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश पासवान के आदेशानुसार और पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्वनी गौतम आईपीएस के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार आरपीएस और वृताधिकारी नगर बीकानेर श्री श्रवणदास संत आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री धीरेन्द्रसिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण:

इरफान पुत्र श्री कुदरत अली (उम्र 26 साल), निवासी अरविन्द बाल स्कूल के पास, सोनगिरी कुंआ, पुलिस थाना नयाशहर, बीकानेर: इनके कब्जे से 01 देशी पिस्टल, 02 जिन्दा कारतूस और एक खाली मैगजीन बरामद।

दिनेश पुत्र श्री बृजलाल (उम्र 21 साल), निवासी लघासर मकेरी, पीएस पुगल, बीकानेर, हाल गज्जु की डेयरी के पीछे, बंगलानगर, पीएस मुक्ताप्रसाद नगर, बीकानेर: इनके पास से 01 देशी पिस्टल बरामद।

इन अभियुक्तों के खिलाफ आमर्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!