Bikaner Live

स्वर्गीय मोहम्मद रफी की 44 वीं पुण्यतिथि पर-महात्मा गांधी पार्क प्रांगण में पुष्पांजलि कार्यक्रम का होगा आयोजन
soni

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान के अध्यक्ष मेघराज नागल ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा आगामी 31 जुलाई बुधवार को सर्किट हाउस के सामने स्थित महात्मा गांधी पार्क के प्रांगण में सुबह 10 बजे फिल्मी जगत के”शहन्शाहे तरन्नूम स्वर्गीय मो.रफी साहब” की 44 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तेल चित्र तस्वीर पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी संगीत प्रेमियों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि पेश करेंगे, जिसमें संस्था के रामरतन धारणिया, सुनील दत्त नागल, कमलकांत सोनी, नारायण बिहाणी,रवि भल्ला, सैय्यद अख्तर, सुशील यादव, अयोध्या प्रसाद शर्मा, प्रेम रतन स्वामी, के. कुमार आहूजा,एनडी कादरी, मुकेश जेवरिया, नंदकिशोर मूंड सहित आदि संगीत से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे।

अध्यक्ष: मेघराज नागल
मोबाइल नंबर जी 8619532062

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!