Bikaner Live

वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा द्वारा शिक्षा निदेशालय पर सांकेतिक धरना कल



बकाया डीपीसी व व्याख्याता पद सृजन की मांग

वरिष्ठ शिक्षक देंगे शिक्षा निदेशालय बीकानेर पर धरना

बीकानेर : वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता की 4 सत्र से बकाया डीपीसी करने व क्रमोन्नत विद्यालयो में व्याख्याता पद सृजन की मांग को लेकर राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा द्वारा शिक्षा निदेशालय बीकानेर पर कल 31 जुलाई को सांकेतिक धरना दिया जाएगा।
रेस्टा प्रदेशाध्यक्ष भैरुराम चौधरी ने बताया कि पिछले 4 सत्रों से बकाया चल रही वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता डीपीसी करने व पिछले 3 सत्र में क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालयो में व्याख्याता पद स्वीकृत करने की मांग संगठन द्वारा लम्बे समय से की जा रही है। लेकिन विभाग व सरकार द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिना किसी वजह के डीपीसी को लटकाया जा रहा है। क्रमोन्नत विद्यालयो में क्रमोन्नति के 3 वर्ष बाद भी व्याख्याता पद स्वीकृत नहीं किये जा रहे है।
रेस्टा के प्रदेश प्रवक्ता बसन्त कुमार ज्याणी ने बताया कि संगठन के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा कई बार शिक्षा मंत्री व शिक्षा निदेशक को ज्ञापन देकर डीपीसी व पद सृजन की मांग करने के बावजूद भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसके कारण सरकार व विभाग का ध्यानाकर्षण करवाने के लिए संगठन के बैनर तले वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा सांकेतिक धरना दिया जाएगा। जिसमें प्रदेशभर के वरिष्ठ अध्यापक बीकानेर कूच करके शिक्षा निदेशालय पर धरना देंगे।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष भैरूराम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन गोदारा, मुख्य संरक्षक सुरेन्द्र सहारण, प्रदेश सभाध्यक्ष टोडाराम गोलिया, प्रदेश महामंत्री मदन गढ़वाल, बीकानेर जिलाध्यक्ष ललित चौधरी, गंगानगर जिलाध्यक्ष सुरेश बिश्नोई, जयपुर जिलाध्यक्ष हरलाल गढ़वाल, मनोज नालिया, मनीष कालेर सहित प्रदेश कार्यकारिणी ने अधिकाधिक वरिष्ठ शिक्षकों को बीकानेर कूच करने का आह्वान किया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!