Bikaner Live

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किया शहर वासियों ने किया विधायक का अभिनंदन

बीकानेर विकास प्राधिकरण की घोषणा के बाद पहली बार बीकानेर आने पर बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास का नत्थूसर गेट पहुंचने पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित के नेतृत्व में अनेक संस्थाओं ने विधायक का स्वागत किया।
इस दौरान विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जॉन बी धनसुख सारस्वत, संगठन महामंत्री दीपक हर्ष, नारायण पारीक, रामस्वरूप हर्ष, जगदीश शर्मा, सुभाष पुरोहित, एकीकृत कर्मचारी महासंघ के रामकुमार पुरोहित के अलावा सीपी स्वामी, राजू गहलोत और अशोक प्रजापत, डेहरू माता सेवा समिति के संयोजक जेठाराम पुरोहित, पवन पुरोहित, राम रतन पुरोहित, सुनील पुरोहित, अमित पुरोहित, अनिल पुरोहित और रमेश पुरोहित, ठेकेदार यूनियन के विजय व्यास, मोती लाल हर्ष, और मुरली पुरोहित, आजाद मंडल के नरेश जोशी, टी के राणा, योगेश और महेंद्र, नत्थूसर मोहल्ला विकास समिति के जुगल किशोर जोशी, ब्रजराज जोशी, नवल व्यास, सन्ना मुन्ना, कमल अचार्य, जगदीश पुरोहित, नत्थूसर व्यापार मंडल के पदाधिकारी, कुणाल जोशी, सेवन स्टार फाइंडेशन के महेंद्र व्यास, बृजराज जोशी, इंद्र जोशी, अमित व्यास, दिनेश चूरा, कृष्ण चंद्र पुरोहित, नवनीत पुरोहित सहित अनेक लोगों ने मालाएं पहनाकर विधायक व्यास का स्वागत किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!