Bikaner Live

*तीज व्रत 22 अगस्त रक्षाबंधन 19 अगस्त- पंडित कुंज बिहारी व्यास*

पंडित कुंज बिहारी व्यास ने तीज व्रत 22 अगस्त को बताया ।
21 को द्वितीया 17:06 तक रहेगी
उसके बाद तृतीया 17:06 से 22 तारीख की 13: 46 तक रहेगी
इस परिस्थिटी में द्वितीया से युक्त तीज व्रत शास्त्र सम्मत नहीं है इसलिए 22 तारीख को ही उदय तिथि के साथ तीज का व्रत किया जाएगा । रक्षाबंधन इस बार सोमवार 19 अगस्त को है, रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार भद्रा रहित अपराह्न व्यापिनी पूर्णिमा में करने का शास्त्रीय विधान है। प्रसिद्ध पंचांगों की गणन अनुसार इस वर्ष 19 अगस्त 2024, सोमवार को दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक भद्रा रहेगी जिसका निवास पाताल में है। धर्मशास्त्र अनुसार 19 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 31 मिनट के बाद रक्षाबंधन का शुभ कार्य करना प्रशस्त होगा। दोपहर बाद भद्रा रहित काल में बहन भाइयों की कलाई पर बांधेंगी राखी – भद्रा का विशेष विचार रक्षाबंधन में किया जाता है, भद्राकाल को हमारे शास्त्रों ने अशुभ एवं त्याज्य माना है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!