Bikaner Live

बीकानेर में 1 किमी तिरंगा यात्रा देश भक्ति संगीत से माहौल हुआ देश भक्ति का तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

बीकानेर में आज 1 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोटेगेट दरवाजे से दाऊजी रोड तक इस यात्रा का भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आयोजन रखा गया। भाजयुमो की शहर व देहात इकाई की ओर से निकाली गई तिरंगे की इस एक किलोमीटर लंबी यात्रा के बीच 21 ठहराव के प्वाइट रखे गए थे ताकि हाथों में थमा तिरंगा नीचे जमीन की ओर न झुके। देश भक्ति के जज्बे के साथ बीकानेर की जनता उमड़ी। स्कूली बच्चों को जोश देखते ही बन रहा था। प्रारंभ स्थल से लेकर अंतिम छोर तक पूरे रास्ते छतों पर लोग एक किलोमीटर लंबे तिरंगे को देखने के लिए खड़े नजर आए। इस दौरान हर तिरंगा अभियान के तहत लोग हाथों में तिरंगा भी लिए हुए थे।

पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। इस मौके पर आईजी ओमप्रकाश, संत सरजूदास महाराज, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्यक्ष जालम सिंह महावीर रांका आदि मौके पर मौजूद रहे। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में नागरिकों से हर घर तिरंगा आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा था कि यह स्वतंत्र एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है प्रत्येक भारतीय का तिरंगे के साथ भावनात्मक जुड़ाव है। यह हमें राष्ट्रीय प्रगति की ओर आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!