Bikaner Live

*स्वतंत्रता दिवस समारोह का बहुत ही हर्ष उल्लास और धूमधाम -राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौरंगदेसर*

……बीकानेर 15 अगस्त 2024 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौरंगदेसर, बीकानेर में 78 में स्वतंत्रता दिवस समारोह का बहुत ही हर्ष उल्लास और धूमधाम के साथ आयोजन किया गया जिसमें पंचायत नौरंगदेसर के सरपंच श्री भगवानाराम, भामाशाह श्री गोपाल कूंकणा, ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विविधताओं से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसने सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। शारीरिक कौशल का प्रदर्शन पीटीआई द्वारा करवाया गया।

वहीं संस्था प्रधान श्रीमती सविता अग्रवाल द्वारा विद्यालय की उपलब्धियां और विद्यालय में अनुभव की जाने वाली कमियों और समस्याओं से समस्त ग्रामीण जनों को रूबरू करवाया।
उत्कृष्ट बोर्ड परिणाम की जानकारी देने पर समस्त ग्राम जनों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया।
वहीं विद्यालय की समस्याओं से रूबरू होने पर तो मौजूद समाज सेविका श्रीमती शांति जी द्वारा विद्यालय में बच्चों के लिए वाटर कूलर की घोषणा की गई।अन्य ग्रामीण जनों द्वारा भी आर्थिक सहयोग एवं समय अनुसार सहयोग करने की बात की गई।
इस प्रकार सौहाद्रपूर्ण माहौल में बहुत ही उत्तम प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।
शहीद भगत सिंह के त्याग और बलिदान पर आधारित नाटक ने सभी की आंखों में पानी लाने पर मजबूर कर दिया ‌।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!