
बीकानेर 15 अगस्त 2024 वूमेन पावर सोसाइटी की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना के निर्देशानुसार आज नागणेची मंदिर के पास कच्ची बस्ती में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया सभी बच्चों को झंडा वितरीत किए गए साथ यह भी समझाया गया की झंडे को अपने अपने घरों में लगाए प्रदेश अध्यक्ष अर्चना संस्थान कहां की यह भारत का यह 78 वां स्वतंत्रता दिवस है, जो कि सिर्फ एक दिवस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिवस वीर सपूतों के बलिदान, अदम्य साहस और संघर्ष का प्रतीक है। यही वजह है कि इस दिन स्कूलों से लेकर कॉलेजों व कार्यालयों में भारत के वीरों को याद किया जाता है और राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है
झंडे वितरण करने के साथी उन बच्चों को साथ ही उन्हें खाद्य सामग्री दी गई सचिव सुनील भाटी जी ने कहा स्वतंत्रता दिवस का अपना अलग ही महत्व है हर घर तिरंगा हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है जिसके चलते आज वूमेन पावर सोसाइटी ने भी इन बच्चों के साथ इस त्यौहार को हर्षोल्लाह से मनाया, !













