Bikaner Live

*कृषि विभाग ने हर्षोल्लास से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस*
soni

बीकानेर,16 अगस्त। कृषि विभाग में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग व देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित हुआ।
ध्वजारोहण कार्यक्रम संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, संयुक्त निदेशक (उद्यान) दयाशंकर शर्मा व परियोजना निदेशक सीएडी सत्यनारायण के आतिथ्य में आयोजित हुआ। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी हरिश्चंद्र सोनी, यशवन्ती, रेणु वर्मा, भैराराम गोदारा, मानाराम जाखड़, दर्शन सिंह, ओम तर्ड, मीनाक्षी शर्मा, कविता, राजेश गोदारा, धन्नाराम बेरड, प्रेम कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!