Bikaner Live

पंजाबी खत्री (क्षत्रिय) सभा ने #अपना घर ” वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
soni

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री वृन्दावन एन्क्लेव बीकानेर स्थित # अपना घर” वृद्ध आश्रम में स्वतंत्रता दिवस मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्री गजेन्द्र सरीन (अध्यक्ष पंजाबी क्षत्रिय सभा) के नेतृत्व में बतौर उपाध्यक्ष की हैसियत से दिनेश भंडुला जी ध्वजारोहण में शामिल हुए और अपने विचार रखते हुए एक देश भक्ति का गीत भी प्रस्तुत किया।।
गीत की शुरुआत के साथ #अपना घर ” के वृद्ध जनों ने जोश के साथ झुमते हुए अलग ही समां बांध दिया।
इस पावन अवसर पर श्री अशोक मूंधड़ा, गजेन्द्र सरीन, श्री ज्ञान सिंह, डॉ गजेन्द्र वर्मा, श्री भागीरथ खीचड़, श्री गजेन्द्र सिंह, श्रीमती सीमा बोथरा, श्री हरि प्रकाश खत्री आदि प्रबुद्ध जनों ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर पंजाबी क्षत्रिय सभा की तरफ से श्री अशोक साहनी, श्री राजेश कंवर, श्री मुकेश आनंद, श्री अरुण चम, श्री अनुराग भंडारी, श्री सवीकांत लडोइया, श्री भारत भूषण बेदी जी भी उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!