
बीकानेर,16 अगस्त। 78वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह के दौरान लोकतंत्र सेनानियों तथा उनके परिजनों को ताम्र पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने लोकतंत्र सेनानी श्री हनुमान दास चांडक, श्री ब्रह्मानंद गहलोत, श्री बनवारी लाल सैनी, श्री वासुदेव भाटी, श्री अशोक व्यास, श्री पूनम चंद ललवानी, श्री पारसमल सामसुखा, श्री बच्छराज चौपड़ा, श्रीमती कांता देवी पत्नी श्री कन्हैया लाल बोथरा, श्रीमती सुशीला देवी पत्नी श्री बिट्ठल राठी एवं श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी श्री नन्द लाल गहलोत को ताम्र पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसी श्रृंखला में लोकतंत्र सेनानी श्री शिखर चन्द छाजेड़, स्व. श्री सोमदत्त श्रीमाली, स्व. श्री गेवर चंद जोशी, स्व.श्री रमेश खत्री, स्व. श्रीमती दुर्गा देवी पत्नी श्री मक्खन जोशी, स्व. श्रीमती लक्ष्मी कोचर पत्नी स्व. श्री संपत कोचर, स्व.श्री प्रकाश लोढ़ा, स्व. श्रीमती विजय लक्ष्मी पत्नी स्व. श्री इंद्रजीत तथा स्व. श्रीमती इंदिरा अवतारमणि पत्नी स्व. श्री सुंदर दास, स्व. श्रीमती राधा देवी पत्नी स्व. श्री बद्रीदास प्रजापत के परिजन को ताम्र पत्र भेंट कर सम्मानित किया।















