बीकानेर, 16 अगस्त। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने गुरुवार को राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ध्वजारोहण किया।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय में नवनिर्मित सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। स्कूल में 35 लाख रुपए की राशि से निर्माण एवं विकास कार्य कराए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्चे सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ें और अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र के उन्नयन में करें। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय में बना कोर्ट विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
इस दौरान बीकानेर एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स के सचिव विनय थानवी, भामाशाह प्रकाश चंद सामसुखा, मुकेश सैन, राजेश्वरी बैद, गणेश गहलोत एवं तेरापंथ महिला मंडल भीनासर अध्यक्ष शशि गोलछा, चैन प्रकाश गोलछा मौजूद रहे। प्रधानाचार्य मनोज चुग ने आगंतुकों का आभार जताया।
Related Post


पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में नवोदय विद्यालय समिति स्थापना दिवस का आयोजन
August 5, 2026
No Comments
Read More »




75 हजार के इनामी नार्को-आर्म्स सरगना गिरफ्तार, 1.79 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज
August 5, 2026
No Comments
Read More »
उदयरामसर-पलाना के बीच ट्रेन से गिरकर 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव PBM मोर्चरी में रखवाया
August 5, 2026
No Comments
Read More »
निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 की तैयारी को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक कल
August 5, 2026
No Comments
Read More »

डॉ. अग्रवाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल में स्तनपान जागरूकता स्किट, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर दिया जोर
August 5, 2026
No Comments
Read More »

9 अगस्त को अग्रवाल भवन में लगेगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं
August 4, 2026
No Comments
Read More »



