
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त –
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त दिन सोमवार को 3 बजकर 4 मिनट से आरंभ हो रही है और इस तिथि का समापन 19 अगस्त को ही रात 11 बजकर 55 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त –
आपको बता दें कि 19 अगस्त को रक्षाबंधन का मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 8 मिनट तक है उस दिन भाईयों को शीख बांधने के लिए 7 घंटे 38 मिनट का समय प्राप्त हो रहा है। इस साल रक्षाबंधन पर 3 शुभ योग बन रहे हैं उस दिन शोभन योग पूरे दिन रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग प्रात 5 बजकर 53 मिनट से लेकर 8 बजकर 10 मिनट तक है वही रवि योग 5 बजकर 53 मिनट से लेकर 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।













