बीकानेर, 18 अगस्त। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के आचार्यश्री जिन पीयूष सागर सूरिश्वरजी के सान्निध्य में रविवार को ढढ्ढा चौक के प्रवचन पांडाल में व्यस्क श्रावक-श्राविकाओं का तथा रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में बच्चों का महावीर कॉलेज फॉर बेसिक नॉलेज शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सैकड़ों बच्चों व श्रावक-श्राविकाओं ने हिस्सा लिया।
शिविर में आचार्यश्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी ने कहा कि जिन्दगी की दशा को सही दिशा में बदलने के लिए देव, गुरु व धर्म का आश्रय ले। अपने बच्चों को शिक्षित व संस्कारिक बनाएं, धर्म-आध्यात्म व जैन जीवन शैली के मर्म को समझाएं । आत्म-परमात्म तत्व के जानने, राग,द्वेष,लोभ,मोह व अहंकार आदि कषायों के त्याग करने से ही सम्पति के साथ शांति, प्रतिष्ठा के साथ प्रसन्नता, सता के साथ सद्भावना, सफलता के साथ उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति संभव है।
करीब तीन घंटे तक धारा प्रवाह बोलते हुए मुख्य वक्ता बीकानेर के मुनि सम्यक रत्न सागर सूरीश्वर ने कहा कि परमात्मा को अपने मन मंदिर व आत्मा में स्थापित करें। घरों में ईशान कोण में मंदिर बनाकर नित्य परमात्मा की स्तुति वंदना करें। अपने बच्चों को माता-पिता कल्याण मित्र बनकर शिक्षित व संस्कारित करें। बच्चों पर पूर्ण निगरानी रखे । धर्म की मर्यादा के अनुसार नीतिगत, न्यायपूर्ण व्यवहार, व्यापार करें । प्रतिदिन जिनालयों में दर्शन वंदन करें सामर्थ्य व शक्ति के अनुसार साधर्मिक भक्ति करें तथा अपने बच्चों को भी धर्म-ध्यान से जोड़ें।
इस अवसर पर भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण दिवस पर निःशुल्क वितरण के लिए 2800 (अभ्यास पुस्तिका) रजिस्ट्ररों का लोकार्पण पी.बी.एम.अस्पताल परिसर में 100 करोड़ की लागत से मेडिकल विंग का निर्माण करवाने वाले भामाशाह व समाज सेवी डी.के.मूंधड़ा, उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी.पच्चीसिया ने किया। अतिथियों ने अनेक स्कूल, कॉलेज के छात्र छात्राओं को रजिस्ट्रर का वितरण किया। मूंधड़ा व पच्चीसिया का अभिनंदन श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहट, श्री जिनेश्वर युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुसरफ, मंत्री मनीष नाहटा ने माला, दुप्टा व पगड़ी से किया। रजिस्ट्रर के मुख्य पृष्ठ पर प्रभु पार्श्वनाथ निर्वाण कल्याणक स्थल श्री सम्मेत शिखर महातीर्थ, झारखंड, उसके पीछे के पृष्ठ पर मंत्राधिराज श्री नवंकार महामंत्र को जैन धर्म के मांगलिक चिन्हों के साथ प्रकाशित किया गया है। वहीं पीछे के पृष्ठ पर जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर जगत पूज्य, देवाधिदेव भगवान श्री पार्श्वनाथ का परिचय व उसके पीछे के पृष्ठ पर भगवान पार्श्वनाथ उनकी विशिष्टताओं को परिचय के साथ प्रकाशित किया गया है।
साधार्मिक भक्ति दिवस व दादा गुरुदेव की पूजा आज
आचार्यश्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी ने कहा कि जैन धर्म में रक्षा बंधन पर्व दिन सोमवार को साधार्मिक के प्रति त्याग, श्रद्धा व सहयोग के रूप में साधार्मिक भक्ति दिवस के रूप् में मनाया जाएगा। सोमवार पूर्णिमा को दादा गुरुदेव की रेल दादाबाड़ी में पूजा की जाएगी। श्री जिनेश्वर युवक परिषद के मंत्री मनीष नाहटा ने बताया कि शाम को छह बजे दादा गुरुदेव के 108 बार पाठ किया जाएगा। प्रवचन पांडाल में सोमवार को सुबह नौ से दस बजे तक प्रवचन तथा रात को तपस्या अनुमोदनार्थ भक्ति का आयोजन होगा।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर शुद्धिकरण
आचार्यश्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी के सानिध्य में रविवार को भुजिया बाजार के प्राचीन भगवान चिंतामणि आदिश्वरजी के मंदिर में जिनालय शुद्धिकरण अभियान के तहत अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने पूजा के वस्त्रों में श्रमदान कर मंदिर की प्रतिमाओं के शुद्धिकरण के साथ मंदिर में स्वच्छता की सेवाएं दी। मुनिवृंद के नेतृत्व में भगवान आदिनाथ चिंतामणि की पूजा की गई। मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ, अजीतनाथ,दादा गुरु गुरुदेव की प्रतिमाओं की वंदना। आयोजन से जुड़े पवन खजांची ने बताया कि 35 श्रावकों ने स्नात्र पूजा व श्रमदान में हिस्सा लिया।
तपस्वियों की शोभायात्रा,अभिनंदन व तप वंदनावली 20 को
श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट, श्री जिनेश्वर युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में श्री संघ के सहयोग से तपस्वी कन्हैयालाल भुगड़ी, व सूरत की बबीता बोथरा की शोभायात्रा सुबह निकलेगी। प्रवचन पांडाल में तपस्वियों का अभिनंदन होगा तथा रात को प्रवचन पंडाल में तप वंदनावली होगी जिसकी मुख्य कलाकार फलोदी की कोमल गोलछा होंगी।
Related Post




श्री बालाजी सेवा धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ रहा है जनसैलाब
July 24, 2026
No Comments
Read More »


धान रंगोली और काव्य वाचन में बिखरे श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के रंग
July 24, 2026
No Comments
Read More »
एमजीएसयू ने परीक्षा आवेदन से वंचित विद्यार्थियों को दिया अंतिम अवसर
July 24, 2026
No Comments
Read More »
भारी बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
July 24, 2026
No Comments
Read More »



