Bikaner Live

पदयात्री महावीर सिंह राजपुरोहित का स्वागत

बीकानेर। गो रक्षा का संकल्प लेकर वृंदावन की पैदल यात्रा पर निकले महावीर सिंह राजपुरोहित का बीकानेर पहुंचने पर विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने भावभीना स्वागत किया। धरणीधर में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक जेठानंद व्यास ने शॉल दुपट्टा ओढ़ा कर और माल्यार्पण कर महावीर सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि महावीर सिंह ने विभिन्न पदयात्राओं के मार्फत गोरक्षा का प्रचार प्रसार किया है । उनके संकल्प को सभी लोगों को पूरा करना चाहिए। गाय को राष्ट्र गौ माता और गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम होना चाहिए। इससे पहले श्रावण मास अनुष्ठान करने वाले योगेंद्र दाधीच ने भी महावीर सिंह राजपूत का माल्यार्पण कर और अभिमंत्रित तस्वीर भेंटकर उनका स्वागत किया। इससे के अलावा बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भवानी सशशंकर जोशी और अन्य पत्रकारों की ओर से भी उनका स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि महावीर सिंह राजपुरोहित पिछली 22 जुलाई को बीकानेर से रवाना हुए थे और लगभग 550 सौ किलोमीटर की पदयात्रा कर 13 अगस्त को वृंदावन पहुंचे। रास्ते में पड़ाव के दौरान उन्होंने गो रक्षा से संबंधित पर्चों का वितरण किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि गाय की रक्षा करें, गोशालाओं को आत्म निर्भर बनाएं और शव दाह के लिए गो काष्ठ का इस्तेमाल करें। इससे पहले महावीर सिंह राजपुरोहित बीकानेर से उज्जैन तक और जालौर से धूमड़ाजी माता और गुजरात में अंबे जी माता की पदयात्रा कर चुके हैं। वृंदावन की पैदल यात्रा के साथ ही उन्होंने अब तक कुल 2250 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है। आगामी कुछ वर्षों में 10000 किलोमीटर तक यात्रा करने का उनका लक्ष्य है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!