Bikaner Live

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में रक्षा बंधन पर्व मुख्य कार्यक्रम

बीकानेर, 18 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र सादुल गंज में सोमवार को रक्षा बंधन पर्व पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह सात बजे से नौ बजे नियमित कक्षा व भोग व भाइ बहनों की राखी के निमित सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आध्यात्मिक प्रवचन होगा तथा प्रतिज्ञा करवाई जाएगी। रक्षाबंधन के दिन ही स्नेही सहयोगी व अति विशिष्ट आत्माओं के लिए रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा।
केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल ने बताया कि रविवार को सादुल गंज स्थित केन्द्र में सभी भाइयों के रक्षा का सूत्र बांधा गया तथा उन्हें शुभ संकल्प दिलवाए गए। उन्होंने बताया कि 250 से अधिक भाइयों को राखी बांधी तथा मनुष्य की रक्षा करने, हिंसा, बदले की भावना को छोड़ने का संकल्प दिलाया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!