Bikaner Live

राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बीकानेर अपना लोहा मनवाया:



बीकानेर, 18 अगस्त 2024 – 6th सब जुनियर (बालक & बालिका) राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024~24 का आयोजन जयपुर के अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 16 से 18 अगस्त 2024 तक किया गया था। इस चैंपियनशिप में बीकानेर की बालक और बालिका टीमों ने अपना लोहा मनवाया और विजेता और उपविजेता ट्रॉफी जीती।

बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला टोंक और बीकानेर के मध्य हुआ जिसने बीकानेर ने विजय हासिल की और बालक वर्ग में भी फाइनल मुकाबला टोंक और बीकानेर के मध्य हुआ जिसमें बीकानेर कि टीम को फाइनल मुकाबला में हार का सामना करना पड़ा और उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा।

जिला सचिव पियूष तिवारी ने खिलाडियों को बधाई दी और कहा कि बीकानेर की टीमों ने अपना लोहा मनवाया है और हमें गर्व है कि हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।

विजेता टीमों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया जायेगा और उन्हें सम्मानित किया जायेगा। यह एक अच्छी खबर है और हमें उम्मीद है कि आगे भी हमारे खिलाड़ी अपना लोहा मनवाएंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!