Bikaner Live

रविवार को महादेव का मीठे केशर जल से अभिषेक व चीणी से सहस्त्र सन


महादेव की विशेष श्रावणी पूजा आज पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी



नोखा l यहां तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास में अर्केश्वर महादेव परिवार की टीम के दिनेश सिंह राजपुरोहित की अगुवाई में विद्यवान पंडित बलराम कठातला रोड़ा द्वारा विधि विधान, मंत्रोचार के साथ भोले नाथ भगवान शंकर की विशेष पुजा अर्चना, अभिषेक व शहस्त्र सन करवाया जा रहा हैं। श्रावण के 29 वे दिन रविवार 18 अगस्त को महादेव का मीठे केसर जल से अभिषेक और  चीणी से सहस्त्र सन किया गया पूजा करने वालों में मोहित जोशी, ललित पालीवाल, सुरेश झंवर, ओमप्रकाश राठी, बाबूलाल साध, राधे व श्याम सोनी, घनश्याम छींपा, हरी पारीक, सहित टीम के सभी सदस्यों और अनेको नर नारी शिव भक्तों ने पूजा लाभ लिया । पूजा के दौरान व विभिन्न व्यवस्थाओं में मंदिर के लालचन्द उपाध्याय और प्रेम जोशी का विशेष सहयोग मिल रहा है । अर्केश्वर महादेव परिवार के सदस्य इन्द्रचन्द मोदी द्वारा जारी की गई प्रेस नोट में बताया गया है कि महादेव के प्रिय श्रावण मास में श्रावण लगती पूर्णिमा 21 जुलाई से श्रवण उतरती पूर्णिमा 19 अगस्त श्रावण मास के अंतिम सोमवार तक 30 दिन तक चलने वाली विशेष पूजा आज 19 अगस्त को विशेष पूजा व दही से महा अभिषेक और पूर्णाहुति के अवसर पर हवन होने के साथ ही पूरे एक माह तक चलने वाली विशेष पूजा संपन्न हो जाएगी और पूजा करवाने वाले विद्वान पंडित बलराम कठातला रोड़ा से आशीर्वाद लेते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी जाएगी । तथा मंदिर पुजारी रामकिशन पंचारिया का सम्मान किया जाएगा उनसे आशीर्वाद लिया जाएगा ।
*शनिवार को महाप्रसाद पाने वाले शिव भक्तों को चांदी का बिल्व पत्र दिया गया*

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!