Bikaner Live

चैंबर में घुस इस डॉक्टर पर चाकू से हमले का प्रयास

बीकानेर। शहर के जाने माने ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ बी एल स्वामी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सदर थाने में मामला भी दर्ज हुआ है। सार्दुलगंज स्थित आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर का प्रबंधन देख रहे भीमाराम सैनी ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि रविवार को नोखा रोड निवासी तुलसीराम शर्मा और उसका बेटा डॉ.बीएल स्वामी के चैंबर में आये और पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी,इस दौरान एक जने ने चाकू निकाल लिया और जानलेवा वार करने का प्रयास किया तभी मौके पर आये सुरक्षा कर्मियों और चैंबर के बाहर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर डॉक्टर को बचा लिया वरना दोनों जने चाकू घोंप देते। इस पिता पुत्र ने मरीजों की टेबल पर रखी फाइलेें भी फाड दी तथा सामान बिखेर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। सोमवार को सुबह पुलिस ने अस्पताल परिसर का  मुआयना किया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इस घटनाक्रम को लेकर चिकित्सकों में रोष है।

चिकित्सक कर रहे है सुरक्षा कानून की मांग
चिकित्सकों पर कई बार हुए हमले तथा अनहोनी घटनाओं को लेकर चिकित्सक हड़ताल के दौरान सुरक्षा की मांग करते आ रहे है। फिर भी सरकारें उनकी इस मांग को अनदेखा कर देती है। हाल ही में भी चल रही रेजिडेन्ट चिकित्सकों की हड़ताल में एक मुद्दा चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर विधेयक लाने की मांग है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!