Bikaner Live

जिला प्रशासन की अनदेखी से आमजन परेशान
soni

जिला प्रशासन द्वारा की अनदेखी से आमजन परेशान हो रहा है लेकिन नगर निगम, नगर विकास न्यास और जिला प्रशासन के अन्य विभाग का आमजन की परेशानी से कोई मतलब नहीं है । रानी बाजार चौराहे और उत्सव रेस्टोरेंट के चौराहे पर पिछले दो माह से अधिक समय से सीवर चेम्बर टूटे पड़े है, इन मार्ग पर चौबीस घंटे ट्रेफिक रहता है, रेल्वे स्टेशन व अस्पताल जाने वाले मार्ग पर होने वाली परेशानी से पूरा बीकानेर प्रभावित होता है लेकिन दोनों ही स्थानों पर एक एक बेरिकेट लगाकर व्यवधान उत्पन्न कर दिया गया है लेकिन पड़ी गंदगी, गढढों में भरा पानी व चेम्बर से निकलता गंदा पानी हमेंशा फैला रहता है लेकिन पूरा प्रशासन ही नींद ले रहा है । अंडर पास में भरे पानी की निकासी के लिये एक ओर संभागीय आयुक्त अधिकारियों को पाबंदं करती है वहीं उसकी सही स्थिति देखने के लिये अथवा मोनिटरिंग के अभाव में तीन दिन तक अंडर पास में पानी भरा रहता है और आम नागरिक गंदे पानी में से ही अपना वाहन निकाल कर वीरता का परिचय दे रहा है । प्रशासन की आंखों से पटटी कर खुलेगी, इसका आमजन को इंतजार है । आर के शर्मा

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!