Bikaner Live

*फूलनाथ बगीची में सजाई बाबा बर्फानी की झांकी*
soni

सावन मास के अंतिम दिन सोमवार को फूलनाथ बगीची में महादेव का बाबा बर्फानी स्वरूप श्रृंगार किया गया। पंडित राजेश भोजक के नेतृत्व में भगवान शिव का अभिषेक और पूजा अर्चना की गई। इस दौरान गोवर्धन व्यास, लालचंद व्यास, राजेश व्यास , केदार व्यास, पंडित सोम नारायण,पंडित अमरनाथ व्यास, शिव नारायण, निर्मल व्यास, मोहित कैलाश मारू, प्रवीण सेवग और केशव आचार्य आदि की भागीदारी रही। पंडित भोजक ने बताया कि गत 20 वर्षों से यह विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां दर्शन किए।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!