बीकानेर, 19 अगस्त। नोखा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय जेठाराम डूडी की पुण्य तिथि सोमवार को बीकानेर जाट धर्मशाला परिसर में उनकी प्रतिमा स्थल व नोखा में उनके किसान व गरीबों के हितों के लिए किए गए कार्यों के स्मरण के साथ मनाते हुए श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में अनेक जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयं सेवी व सामाजिक संगठनों के सदस्यों, विभिन्न धर्मों के धर्मावलम्बियों ने हिस्सा लिया तथा स्वर्गीय डूडी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनका आत्म नमन किया।
कार्यक्रम में नोखा विधायक सुशीला डूडी ने कहा कि पूर्व प्रधान स्वर्गीय जेठाराम डूडी अजीम हस्ती थे। वे किसानों व गरीबों तथा पिछड़े वर्ग के हितैषी थे। उन्होंने जन उत्थान व जन कल्याण की भावना से अपना जीवन यापन किया। उनकी धर्म पत्नी आशा देवी भी धर्म पारायण थीं। स्वर्गीय जेठारामजी के सेवार्थ कार्यों में उनका भी अनुकरणीय सहयोग रहा।
उन्होंने कहा कि उनके पति पूर्व सांसद व विधायक रामेश्वर डूडी वर्तमान में स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। आम जन की दुआ व प्रार्थना से उनके स्वास्थ्य मेंं निरन्तर सुधार हो रहा है। हम सभी परमात्मा से प्रार्थना करें कि पूर्व सांसद रामेश्वर डूडी शीध्र स्वस्थ्य होकर जनता के बीच आए तथा अपने पिता स्वर्गीय जेठाराम डूडी के सर्व वर्ग के उत्थान व विकास के सपने को साकार करने में सहभागिता निभाएं । वरिष्ठ नेता गजेन्द्र सिंह सांखला व अतुल डूडी ने स्वर्गीय जेठाराम डूडी का परिचय दिया।
दाताश्री पंडित रामेश्वरानंद पुरोहित ने कहा कि स्वर्गीय जेठाराम डूडी पुण्य व प्रभावशाली आत्मा थे। उन्होंने सर्व वर्ग के हितों की रक्षा के लिए आजीवन कार्य किया। शहर काजी शाहनवाज हुसैन ने कुरआन शरीफ की आयातों के माध्यम से, रानी बाजार गुरुद्वारे के ग्रंथी बलविन्द सिंह ने गुरुवाणी से, फादर जोसफ ने बाइबल के पाठ के माध्यम से, तथा संत रामपालजी महाराज ने गीता के श्लोकों के माध्यम से स्वर्गीय जेठाराम डूडी को आत्म नमन किया। जाट धर्मशाला के डूडेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक व सुन्दरकांड का पाठ भी किया गया। स्वर्गीय जेठाराम डूडी के पुत्र भगवानाराम डूडी ने शांति निवास वृद्ध आश्रम में प्रवास कर रहे घर-परिवार से बेघर वृद्धजनों के लिए अर्थ सहयोग का संकल्प दोहराया तथा सभी का आभार जताया।
सभा में जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, नगर पालिका देशनोक के अध्यख ओम प्रकाश मूंधड़ा, पूर्व महापौर मकसूद, शिवलाल गोदारा महासचिव कांग्रेस .डॉ.तनवीर मालावत, हारुन राठौड़, गुलाम मुस्फा बाबू भाई मुस्तफा, सलीम पटवारी, डॉ.तनवीर मालावत, गणेशदान चारण, हुक्मा राम बिश्नोई,कन्हैयालाल कल्ला, सुमित कोचर, भरत ठोलिया, गणपत राम, कांग्रेसी नेता बिश्नाराम सियाग, हरीराम सियाग( बीकानेर कोलायत क्रय विक्रय समिति ) राम निवास गोदारा (अध्यक्ष भूमि विकास बैंक), लक्ष्मण कड़वासरा ( पूर्व अध्यक्ष भूदान बोर्ड), महेन्द्र गहलोत (पूर्व अध्यक्ष केश कला बोर्ड), राम निवास तर्ड,
श्रीमती सुषमा बारुपाल, शर्मिला पंचारिया, बालीदेवी पूर्व सरपंच जामसर, सुशीला सींवर पूर्व जिला प्रमुख, झंवर लाल सेठिया, कोलायत सरपंच देवी सिंह, धर्मचंद सांगवा, कॉमरेड हनुमान चौधरी, पूर्व सरपंच भंवर लाल, पूर्व पार्षद अरविंद मिढ्ढा, कानाराम कूकणा, पुखराज गोदारा, चेतन राम थालोड़ राजेन्द्र मूंड जय प्रकाश बांगड़वा, ईश्वर डूडी , रमजान रंगरेज, फूसाराम गोदारा व मुकेश वाल्मीकि, आनंद सिंह सोढ़ा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय जेठाराम डूडी को श्रद्धांजलि दी।
Related Post


पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में नवोदय विद्यालय समिति स्थापना दिवस का आयोजन
August 5, 2026
No Comments
Read More »




75 हजार के इनामी नार्को-आर्म्स सरगना गिरफ्तार, 1.79 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज
August 5, 2026
No Comments
Read More »
उदयरामसर-पलाना के बीच ट्रेन से गिरकर 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव PBM मोर्चरी में रखवाया
August 5, 2026
No Comments
Read More »
निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 की तैयारी को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक कल
August 5, 2026
No Comments
Read More »

डॉ. अग्रवाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल में स्तनपान जागरूकता स्किट, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर दिया जोर
August 5, 2026
No Comments
Read More »

9 अगस्त को अग्रवाल भवन में लगेगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं
August 4, 2026
No Comments
Read More »



