Bikaner Live

दो कदम तुम चलो दो कदम हम भी चले… , स्वरांजली कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त की शाम को

बीकानेर। सिने जगत के पार्श्वगायक रहे दिवंगत मुकेश की आगामी 27 अगस्त को पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर श्री विश्वकर्मा नाट्य कला संगीत संस्थान की ओर से स्थानीय टाउन हॉल में ” दो कदम तुम चलो दो कदम हम भी चले…” स्वरांजली संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम आयोजक और संस्था अध्यक्ष मेघराज नागल ने
मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस कार्यक्रम में
दिल्ली की मशहूर सिंगर कंचन चौधरी
द्वारा यहां स्थानीय गायक कलाकारों के साथ डुएट सोंग्स में अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
इस अवसर पर मुकेश की पुण्यतिथि पर उनके तेल चित्र पर सभी कलाकार , कार्यक्रम अतिथि और संगीत प्रेमी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे । उनके गाये गीतों को याद किया जायेगा। कलाकार मेघराज नागल, सुनील दत्त नागल, राजेन्द्र बोथरा, नारायण बिहाणी, रामकिशोर यादव, कमलकांत सोनी, अयोध्या प्रसाद शर्मा, पवन कुमार चढ्ढा, नंदकिशोर भूंड,नवल दैय्या, सुमन पंवार, राधाकृष्णन सोनी , मयंक अग्रवाल, सिराजुद्दीन खोखर
समेत अनेक गायक कलाकारों के द्वारा सुरीली आवाज में मुकेश फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी जायेगी। संस्था अध्यक्ष मेघराज नागल ने बताया कि इस कार्यक्रम के मार्ग दर्शक भरत प्रकाश श्रीमाली, सैय्यद अख्तर, सुशील यादव, प्रेम स्वामी होंगे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!