
बीकानेर, 20 अगस्त 2024 – पुलिस थाना नयाशहर, बीकानेर से एक अपील जारी की गई है जिसमें अज्ञात मृतक की लाश की पहचान के सम्बंध में जानकारी दी गई है।
कल दिनांक 19 अगस्त 2024 को पाबुलाल फाटक के पास ट्रेन एक्सीडेंट में दो व्यक्तियों की ट्रेन के आगे आने से मृत्यु हो गई थी। एक व्यक्ति की पहचान हो गई थी, लेकिन दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मृतक अज्ञात है और उसके पास कोई पहचान पत्र या अन्य जानकारी नहीं मिली है। उसकी लाश को पहचान हेतु मोर्चरी रुम पीबीएम बीकानेर में रखवाया गया है।
पुलिस थाना नयाशहर, बीकानेर से अनुरोध किया गया है कि यदि किसी को इस मृतक के बारे में कोई जानकारी है, तो वह पुलिस थाना नयाशहर, बीकानेर से संपर्क करे।
संपर्क:
थानाधिकारी पुलिस थाना नयाशहर, बीकानेर
टेलीफोन नं. 0151-2226128
मोबाइल नं. 9413535924
पुलिस नियंत्रण कक्ष बीकानेर 0151-2220564














