Bikaner Live

पेट्रोल में पानी मिलाने के आरोप निराधार, पेट्रोल पंप संचालक ने दी सफाई

बीकानेर में पेट्रोल पंप पर हंगामा!



बीकानेर, 20 अगस्त 2024 – बीकानेर में एक पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक ने आरोप लगाया कि पेट्रोल में पानी मिलाया गया है।



इस आरोप पर पेट्रोल पंप के संचालक श्याम सुन्दर सारण ने कहा कि ग्राहक की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

सारण ने बताया कि पेट्रोल व एथनॉल के मिश्रण में मामूली नमी से पेट्रोल में पानी नजर आता है। इसी भ्रम के चलते ग्राहक विचलित हो गया और उसने पेट्रोल पंप पर हंगामा मचा दिया। हालांकि उसको संतुष्ट करने के लिए टेस्ट भी किया गया। फिर भी वो मानने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे में उसने सोशल मीडिया पर पेट्रोल पंप का गलत वीडियो वायरल कर हमें बदनाम करने का प्रयास किया है।

सारण ने कहा कि हम कंपनी की ओर से भेजा जा रहा शुद्व पेट्रोल ही बेच रहे हैं। हमारे पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की संतुष्टि प्राथमिकता है। हमें उम्मीद है कि ग्राहक अपने आरोप वापस लेगा और हमारे पेट्रोल पंप का सम्मान बनाए रखेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!