Bikaner Live

*सामाजिक दायित्व का निर्वाह लावारिस लाश का किया विधि विधान से अंतिम संस्कार- टीम सावधान इंडिया077*

बीकानेर 22 अगस्त 2024 गत दिनों बाबूलाल फाटक की रेल लाइन पर हुई दुर्घटना मैं दो लोगों की ट्रेन से कट कर मौत हो गई थी उनमें से एक व्यक्ति की पहचान हो गई थी मगर दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई! नया शहर पुलिस थाने द्वारा पहचान के लिए अपील भी जारी की गई!

घटना को घटे हुए कई दिन होने की वजह से आज नया शहर पुलिस थाने द्वारा अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी टीम सावधान इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह भदोरिया और उनकी पूरी टीम को उस अज्ञात शव को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द किया । टीम सावधान इंडिया के सदस्य दिनेश सिंह भदोरिया बजरंग सोनी मांगीलाल सोनी महेश सोनी बुलाकी सोनी धनेश सोनी बजरंग सिंह सोडा हनी सोनी द्वारा अज्ञात शव को विधि विधान से आरसीपी कॉलोनी स्थित शमशान ग्रह में अंतिम संस्कार किया गया! दिनेश सिंह भदोरिया ने बताया कि वह 18 साल की उम्र से ही लावारिस शव के अंतिम संस्कार मित्रों के सहयोग से लगातार कर रहे हैं अब तक 7101 लावारिस डेड बॉडी का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। टीम सावधान संस्था 077 का यह संकल्प 47 वर्षों से प्रचलित है यह संगठन ना कोई ट्रस्ट ना ही कोई एनजीओ और इस संस्था को किसी प्रकार का कोई सरकारी सहायता मिलती है यह संस्था किसी प्रकार का कोई चंद नगद दासी के रूप में नहीं लेती है। संगठन के हर वर्ग जाति के सामाजिक लोग टीम के लिए सदेव कार्य करते रहते हैं।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!