
बीकानेर में आज महिलाएं बड़ी तीज का पर्व धूमधाम से मना रही है। जहां महिलाएं ने अखंड सुहाग के लिए तीज का व्रत रखा है। सुबह से ही महिलाए पारंपरिक वस्त्र और आभूषणों से सजकर बाग बगीचों में झूला झूलने की रस्म निभा रही है। बड़ी तीज का पूजन करने के लिए तैयार है।
झूला झूलने व्रतवाशी महिलाओं ने बताया की तीज का पर्व महिलाओ के लिए विशेष होता है अखंड सौभाग्यवती की कामना से किया गया व्रत और रात को चांद निकलने के बाद पूजा की जाएगी और घर परिवार में सुख समृद्धि की काम

नाएं करेगी।
रियासतकालीन परम्परा के तहत बड़ी तीज पर जूनागढ़ जनाना ड्योढ़ी से शाही लवाजमें के साथ तीज माता की सवारी निकली। बैण्ड की स्वर लहरियों और विशेष सुरक्षा के बीच शाही सवारी चौतीना कुआ पहुंची। यहां महिलाओं ने तीज माता की सवारी के दर्शन कर मनवांछित फल की कामना की। बीकानेर पूर्व राजपरिवार की ओर से तीज माता का पूजन कर पानी पिलाने की रस्म निभाई गई। महिलाओं ने तीज माता की मूर्ति के समक्ष पारम्परिक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।
इसके बाद सवारी पुन: जूनागढ़ जनाना ड्योढी पहुंची। पं. गंगाधर व्यास ने बताया कि इससे पहले जनाना ड्योढी में तीज माता का पूजन किया गया। महिलाओं ने गीत-नृत्य प्रस्तुत किए।














