बीकानेर, 23 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों को फेकल्टी के रूप में लेने के लिए विद्या संबल योजना आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि योजना के तहत विभाग द्वारा संचालित 15 राजकीय छात्रावासों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बताया कि इससे बीकानेर मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर स्थित कक्षा 9 से 12 तक के छात्र लाभांवित होंगे। नियमों में अंकित योग्यता आदि की पात्रता रखने वाले सेवानिवृत कार्मिक या निजी अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में गठित कमेटी द्वारा चयन किया जाएगा। इसके आवेदन संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा संबंधित छात्रावास में 30 अगस्त तक जमा करवा सकते है। यह व्यवस्था पूर्ण रूप से अस्थायी तथा एक शैक्षणिक सत्र (2024-25) के लिए होगी।
विद्या संबल योजना के तहत विभागीय विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में कठिन विषयों (गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी) की कोचिंग हेतु गैस्ट फैकल्टी लगाऐ जाऐंगे। योजनान्तर्गत गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी को कठिन विषय माना जायेगा।
Related Post




श्री बालाजी सेवा धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ रहा है जनसैलाब
July 24, 2026
No Comments
Read More »


धान रंगोली और काव्य वाचन में बिखरे श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के रंग
July 24, 2026
No Comments
Read More »
एमजीएसयू ने परीक्षा आवेदन से वंचित विद्यार्थियों को दिया अंतिम अवसर
July 24, 2026
No Comments
Read More »
भारी बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
July 24, 2026
No Comments
Read More »



