Bikaner Live

लेवल वन के अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन


बीकानेर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के लेवल वन के अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। शिक्षा निदेशालय के सामने चल रहे इस प्रदर्शन में आज अभ्यर्थियों ने अर्धनग्न हो कर अपना विरोध जताया।

उनकी प्रमुख मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों के लिए प्रतीक्षा सूची हेतु संपूर्ण डाटा शीघ्र RSSB जयपुर भेजा जाए।अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा निदेशालय की ओर से 212 रिक्त पदों का डेटा भेजा गया है, जबकि अब भी काफी पद पर डाटा बाकी है जो की सरासर अधिकारियों की लापरवाही है।

इस धरने में  सैंकड़ों अभ्यर्थी शामिल हैं, जो पूरी प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग कर रहे हैं। धरने के दौरान नारेबाजी और प्रतीकात्मक प्रदर्शन जारी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बारिश और धूप में वे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रहें है पर जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!