Bikaner Live

ढींगसरी में खेल मैदान हेतु भूमिपूजन के साथ सफाई व समतलीकरण का काम शुरू

बीकानेर 24 अगस्त 2024 – पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी एवम विधायक अंशुमान सिंह भाटी कि टीम के द्वारा 20.8.2024 मगन सिंह राजवी स्पोर्ट्स फाउंडेशन को सर्व समाज के भामाशाहों के द्वारा 1783000 की राशि देने के पश्चात आज गांव ढिंगसरी में बालिका अंडर 17 नेशनल चैंपियंस के मैदान को समतल करने का कार्य कोच विक्रम सिंह राजवी के देखरेख में जोरों से चल रहा है !!

कोच विक्रम सिंह राजवी ने कहा कि खिलाड़ियों के सर्वाग्रीण विकास के लिए पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की प्रेरणा से अब हमारे गाँव में विकसित खेल मैदान होगा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने के नई पहल की शुरुआत की है।

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा की सर्वसमाज के दानदाताओ के साथ मिलकर प्रतिभाओं को निखारने के लिए मेरे सार्थक प्रयास रहेंगे !!

सादर – श्री मान संपादक महोदय !!

सादर – विधायक कार्यलय – श्री कोलायत !!

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!