Bikaner Live

तुलसी कुटीर में चैरिटेबल स्कूल के बच्चों ने किये भगवान कृष्ण के दर्शन,भजनों पर नाचे गाए, सुनी श्री कृष्ण की जीवनी

श्री कृष्ण से सीखे जीवन को सफल सार्थक और यशस्वी बनाने के गुण-डॉ. अर्पिता गुप्ता|

बीकानेर| जन्माष्टमी के उपलक्ष में ब्लू मून चैरिटेबल स्कूल द्वारा बच्चों का सादुल कॉलोनी स्थित तुलसी कुटीर मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया|
बच्चों के हरे रामा,हरे कृष्णा मंत्र उच्चारण से पूरा मंदिर प्रांगण गूंज उठा|
स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा बच्चों के उत्तम चरित्र निर्माण को शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक है| महाभारत के महानायक भगवान श्री कृष्ण मानव इतिहास में मनुष्यता के सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं| उनका गीता उपदेश जीवन प्रबंधन का अनुपम ग्रंथ है|
वरिष्ठ लक्ष्मण सिंह जी व गौरी शंकर खत्री जी ने बच्चों को बताया जीवन की महाभारत में विजय के लिए कृष्ण के जीवन सूत्र ही लक्ष्य सिद्धि के कारगर मंत्र हैं| वरिष्ठ उषा पालीवाल, वीणा आहूजा, शशिकांता खत्री व अन्य महिलाओं ने बच्चों के साथ भजनों पर मनमोहन गायन व नृत्य किया| इस अवसर पर स्नेहा शर्मा ने श्री कृष्ण की प्ररेक बातें बच्चों को बताई |
कार्यक्रम को सफल बनाने में रुखसार, सलमा, कैलाश सांखला, कौशल सियोंता की महत्वपूर्ण भूमिका रही|

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!