Bikaner Live

पत्रकारिता कार्यशाला- कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं विभिन्न संगठन के पदाधिकारी के लिए सुनहरा अवसर

बीकानेर मे पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों के संगठन एडिटर एसोसिएन ऑफ न्यूज पोर्टल्स बीकानेर द्वारा पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों मे गुणात्मक सुधार, पत्रकारिता विषय को लेकर इच्छुक नई पीढ़ी तथा बीकानेर मे कार्यरत विभिन्न संस्थाओं, संगठनों के मीडिया संयोजकों, व्यक्तिगत स्तर पर मीडिया से सम्बंध रखने वाले, प्रेस प्रतिनिधि तथा पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों के लिए तीन दिवसीय पत्रकारिता की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

तीन दिवसीय यह कार्यशाला जेएनवी मूर्ति सर्किल स्थित बीजेएसआर आईएमएस काॅलेज मे 30, 31 अगस्त – 1 सितम्बर 2024 तक आयोजित होगी। कार्यशाला का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।

इस कार्यशाला मे बीकानेर मे अलग अलग मीडिया संस्थानों के अलग अलग विधाओं मे कार्यरत्त पत्रकार पत्रकारिता के कहकरे से लेकर विशेष ज्ञान प्रशिक्षुओं के बीच साझा करेंगें।
पत्रकारिता सबके लिए हितकर विषय है और कोई भी संस्थान अपने कामों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया को माध्यम बनाता है ऐसे स्थिति मे उचित मानदंड के साथ जानकारियों को समाहित करने के तौर तरीके की प्रेस विज्ञप्ति कैसे तैयार होती है तथा इस क्षेत्र का सामान्य ज्ञान भी बहुउपोगी है अतः हमारा आप प्रतिष्ठित महानुभव से विशेष आग्रह है कि आप अथवा आपके संस्थान मे कार्यरत कर्मचारि जो कि मीडिया सम्बंधित कार्य करता हो अथवा कर सके, को इस कार्यशाला मे भाग लेने का अवसर देवें तथा आपके महाविद्यालय मे अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी इसमे भाग लेने के लिए प्रेरित करें । इस कार्यशाला मे भाग लेने के लिए पंजीयन राशि 2100/- है तथा छात्र छात्राओं हेतु सरंक्षित राशि 500/- रूपये है।

इस हेतु मात्र 20 सीट ही सुरक्षित है, निम्नोक्त गूगल फॉर्म भरकर आप अपनी प्रविष्टि आज ही सुनिश्चित करवावे। https://forms.gle/CrcShVkYBFFUQu297अतः

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

✍️दिलीप कुमार गुप्ता

एडिटर एसोसिएन ऑफ न्यूज पोर्टल्स

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!