Bikaner Live

*We are Foundation ने पवन पुरी सेवा आश्रम के बच्चों के साथ मनाया जन्माष्टमी और रक्षाबंधन*

We Are Foundation की *फाउंडर डायरेक्टर चेयरमैन अर्चना सक्सेना गोयल* के नेतृत्व में आज पवन पुरी सेवा आश्रम में बच्चों के साथ कृष्ण महा जन्माष्टमी का पर्व और साथ ही में रक्षाबंधन दोनों एक साथ मनाए गए आज लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव पर पूरी टीम ने हर्षो उल्लास के साथ इस पर्व को सेवा

आश्रम के बच्चों के साथ मनाया साथ ही इस पावन पर्व पर वहां एक छोटे बच्चों को कृष्ण भगवान की पोशाक पहनाकर उनका बाल स्वरूप बनाया गया और तिलक अक्षत चढ़ाकर और भोग लगाकर उनकी आरती की गई सेवा आश्रम के सभी बच्चों को संस्था की पूरी टीम ने तिलक लगाकर राखी बांधी और उनका मुंह मीठा करवाया सभी बच्चे बहुत ही खुश होकर आरती और भजनों के साथ-साथ नाच भी रहे थे *फाउंडर डायरेक्टर चेयरमैन अर्चना सक्सेना* ने कहा कि आज पूरे देश में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। जन्माष्टमी की आधी रात को भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया था, जिसका उत्सव आज भी आधी रात को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। कृष्ण मंदिरों में कान्हा भक्तों की भीड़ उमड़ती है और पंडाल सजाए जाते हैं इसीलिए हमारी संस्था ने इन बच्चों के साथ जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया ताकि इन बच्चों के साथ बाल कान्हा की टोली का आनंद आ सके। को-फाउंडर विजय मुंगिया बताया कि जन्माष्टमी के साथ राखी बांध कर रक्षाबंधन का त्यौहार भी आज ही एक साथ मनाया गया और साथ ही सभी बच्चों को अल्पाहार भी कराया गया कान्हा का प्रसाद कान्हा की आरती और कान्हा के गीतों में सेवा आश्रम और We Are फाउंडेशन की टीम पूरी तरीके से आनंद मय हो गई थी संस्था की तरफ से को फाउंडर विजय मुंगिया, बोर्ड आफ मेंबर वीना खुरदरा, जॉइंट सेक्रेटरी अलकापारिक कौशल्या अरोड़ा रजनी राठौर गीता रामचंदानी शशि गुप्ता सरस्वती भार्गव अमित मित्तल अमिता सोनी और प्रेमलता उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!