Bikaner Live

लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ

बीकानेर । बीकानेर शहर के जस्सुसर गेट के बाहर स्थित लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के प्रांगण में पिछले सोमवार की रात्रि को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस विशेष कार्यक्रम में बीकानेर के प्रसिद्ध भजन गायकों ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी,
जिसमें नारायण बिहाणी ने सजा दो घर को गुलसन सा, मेरे सरकार आये है, राजेन्द्र बोथरा ने यह प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी, सुरेश मदान ने विनती सुनो राधा रानी कृपा बरसाए रखनाअन्य भजन गायक कलाकार जिनमें गोपाल भट्टड, मनु राठी, रामकिशन राठी, मुरली पुरोहित, गणेश व्यास ओर गिरिराज व्यास की प्रस्तुतियों से भक्तगण मंत्रमुग्ध हो उठे। कार्यक्रम के दौरान, मंदिर में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की सुंदर झांकियां सजाई गईं। कलाकारों के भजन सुनकर भक्तों ने मंदिर में आनंदित होकर नाच-गाकर इस पर्व को धूमधाम से मनाया। लक्ष्मीनाथ जी मंदिर की भव्य सजावट और वातावरण भक्तों को मोहित कर रहा था। सोमवार को जन्माष्टमी के दिन मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त सुबह से शाम तक दर्शन के लिए पहुंचें थे। इस भजन संध्या में शहर भाजपा जस्सुसर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा, पूर्व पार्षद श्याम सुंदर चांडक, समाजसेवी चौरूलाल सुथार
सुथार सहित आदि हजारों भक्तगणो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सभी भक्तों को भगवान श्री कृष्ण के इस पावन अवसर पर स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!