Bikaner Live

खेल सम्राट मेजर ध्यानचंद के अवदानों को याद कर खेल प्रतियोगिताओं का किया आगाज

29 अगस्त 2024 राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर।

राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अंतर्गत महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की खेल यात्रा का स्मरण कर विद्यार्थियों में खेल भावना का संचार करते हुए विभिन्न इनडोरऔर आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर बबिता जैन ने बताया कि विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा होने के कारण यद्यपि द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की खेलों में सहभागिता न्यून है किंतु नव प्रवेशित प्रथम सेमेस्टर के छात्र और छात्राओं का खेलों के प्रति उत्साह और जोश प्रशंसनीय है। दिनांक 28 अगस्त को इंडोर खेलों के अंतर्गत शतरंज और कैरम का आयोजन किया गया जिसका फाइनल राउंड 31 अगस्त को होगा। दिनांक 29 अगस्त को मुरली मनोहर मैदान में आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया। छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में चंचल शर्मा प्रथम गुनगुन गहलोत द्वितीय तानिया सांखला तृतीय स्थान पर रही। छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में चंचल शर्मा प्रथम हर्षिता गहलोत द्वितीय पूजा कुड़िया तृतीय स्थान पर रही। छात्राओं की तेज चाल में चंचल शर्मा एवं गुनगुन गहलोत संयुक्त रूप से प्रथम, तान्या सांखला द्वितीय और गुंजन रेगर तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में चंचल शर्मा प्रथम लीला जल द्वितीय तथा हर्षिता गहलोत तृतीय स्थान पर रही।
छात्रों की 100 मीटर दौड़ में पवन कुमार प्रजापत प्रथम मनीष कुमार ओसवाल द्वितीय लक्ष्मण सारण तृतीय स्थान पर रहे छात्रों की 200 मीटर दौड़ में लक्ष्मण सारण प्रथम पवन कुमार प्रजापत द्वितीय अनिल बिश्नोई तृतीय रहे। छात्रों की तेज चाल में ओमप्रकाश जाट प्रथम रणशेर चारण द्वितीय, आनंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अनिल विश्नोई प्रथम पवन कुमार द्वितीय तथा दिनेश विश्नोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए शिक्षकों के बीच भी तेज चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया डॉक्टर संतोष वेद प्रथम डॉक्टर समीक्षा व्यास द्वितीय तथा प्रोफेसर बबिता जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेल प्रभारी श्री मोहित शर्मा ने बताया कि 30 अगस्त को सामूहिक आउटडोर खेलों का तथा फन गेम्स का आयोजन किया जाएगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!