Bikaner Live

रामघणी सेवा समिति द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज का विशाल जागरण  लगाया गया

बीकानेर। रामघणी सेवा समिति, बीकानेर के द्वारा जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित गोल मार्केट मूर्ति सर्किल मार्ग के पास दिनांक 29/8/20-24 गुरुवार की रात्रि को लोक देवता बाबा रामदेव जी का विशाल जागरण सालाना वर्ष की तरह इस बार भी लगाया। इस अवसर पर रामधणी सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने समिति के राधेश्याम सोनी, पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु सारस्वत, भरत झाम्ब के साथ में मिलकर पहले बाबा की जोत की फिर गणेश वंदना राधेश्याम बिस्सा ने गाकर जागरण की शुरुआत की। उसके बाद राजस्थान के सुपर प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार मास्टर भंवर अली, प्यारे चौहान, भगवती गोस्वामी, सुरेश बीकानेरी , बबलू, श्याम मोदी सहित आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बाबा रामदेव जी महाराज के भजनों को गाकर जागरण में मौजूद भक्त गणों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ में इस जागरण की म्यूजिकल ग्रुप टीम में की बोर्ड पर हसमत भाई, ढोलक पर इलियास भाई ,ओक्टो पैड पर टिपू रहमान, तबला पर राहुल,ढोल पर रमेश ने बजाकर भजन कलाकारों का साथ दिया। साउंड सिस्टम जोगेंद्र- चौधरी डीजे साउण्ड था, कार्यक्रम मंच संचालन श्याम मोदी ने किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!