राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अंतर्गत चल रही खेल प्रतियोगिताओं में 30 अगस्त को छात्र-छात्राओं के अलग-अलग वर्गों में रस्साकशी, रस्सी कूद तथा लेमन रेस का आयोजन किया गया। खेल प्रभारी श्री मोहित शर्मा ने बताया कि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 40 प्रतियोगियों की सहभागिता रही। रस्साकशी छात्र वर्ग में टीम बी के वीरेंद्र,जयप्रकाश, पियूष विनय, कृष्णवीर, विवेक, कमल, मनीष और भारत विजेता रहे। छात्रा वर्ग में टीम ए के आचुकी, गुंजन, चेताली और चंचल विजेता रहे। रस्सी कूद छात्र वर्ग में जयप्रकाश प्रथम आनंद द्वितीय एवं जितेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। छात्र वर्ग में रस्सी कूद प्रतियोगिता में चंचल प्रथम गुंजन द्वितीय और आचुकी तृतीय स्थान पर रही। लेमन रेस में छात्र वर्ग में जितेंद्र आनंद तथा राधेश्याम भाटी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर बाजी मारी। छात्रा वर्ग लेमन रेस में चंचल गुंजन गहलोत और अन्नपूर्णा पंचारिया प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।














